- Hindi News
- पटना | कंचनखान दिल्ली में हुई इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस
पटना | कंचनखान दिल्ली में हुई इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस
पटना | कंचनखान दिल्ली में हुई इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस प्रतियोगिता 2015 में इस वर्ष की मिसेज स्टाइलिश दिवा चुनी गई है। यह सफलता पाने वाली कंचन दो बच्चों की मां है और पटना में फिटनेस ट्रेनर हैं। दिल्ली के आइटीसी वेलकम होटल में हुई इस प्रतियोगिता में कंचन ने देश भर से आई 24 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ इस पुरस्कार को पाने में कामयाबी हासिल की है।
कंचन बताती हैं कि प्रतियोगिता का आयोजन एचसीडब्लूए एंड एडिवा इनोवेशंस नाम की इंवेंट मैनेजमेंट कंपनी की ओर से किया गया था। विवाहित महिलाओं की इस प्रतियोगिता में सुंदरता के साथ दिमागी काबलियत के आधार पर चुनाव हुआ है। प्रतियोगिता के जज पैनल में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी, पाॅप सिंगर शंकर सहनी, फैशन डिजाइनर डॉ वरूण कात्याल, कथक डांसर मधुर पाठक और सुधा सिन्हा शामिल थे।