- Hindi News
- किसानों को अब मुफ्त में मिलेगी बिजली : मांझी
किसानों को अब मुफ्त में मिलेगी बिजली : मांझी
एससी-एसटी को कृषि यंत्र पर 80 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी
पॉलिटिकलरिपोर्टर |पटना
पांचएकड़ तक जमीन वाले किसानों को सरकार मुफ्त बिजली देगी। इसके साथ ही साथ एससी-एसटी वर्ग के किसानों को कृषि यंत्र खरीद पर 80 प्रतिशत अनुदान भी देगी। ये घोषणाएं मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने गुरुवार को कृषि यांत्रिकीकरण मेले के उद्घाटन के दौरान की। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं के मद की राशि पूरी तरह खर्च नहीं हो पाती है। अधिकारियों को आदेश देते हुए मांंझी ने कहा कि कृषि यंत्र में बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने के लिए अनुदान की राशि कृषि यंत्र निर्माता को नहीं देकर, सीधे किसानों के खाते में भेजी जाए। अधिकारी यह देख लें कि किसान ने कृषि यंत्र खरीद लिया है। उन्होंने फिर एक बार दोहराया कि लोग पांच हजार का बिजली बिल कम कराने के लिए एसडीओ को दो हजार घूस देते हैं। वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि मांझी सरकार ने कृषि यंत्रों पर घटी अनुदान राशि को बढ़ा दिया है।
कृिष यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन करते सीएम जीतन राम मांझी नरेंद्र िसंह।