- Hindi News
- रोहतास के दिनारा में 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार
रोहतास के दिनारा में 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार
रोहतासजिले के दिनारा पीएचसी प्रभारी प्रवेश पासवान चिकित्सा विभाग के क्लर्क राजीव नयन दूबे को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। बीस हजार रुपए घूस लेते दोनों पकड़े गए। गुरुवार को लगभग ग्यारह बजे पटना से दिनारा पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने चिकित्सा प्रभारी प्रवेश पासवान को उनके आवास पर पकड़ा। विभागीय क्लर्क राजीव नयन दूबे भी वहां मौजूद था। डॉक्टर के लिए क्लर्क ही अपने हाथ से घूस ले रहा था।
निगरानी की जाल में क्लर्क राजीव नयन भी फंस गया। यह रुपए बिक्रमगंज की एक एएनएम से उसके तबादले के लिए ली जा रही थी। क्लर्क ये रुपए चिकित्सा प्रभारी को पहुंचाने आया था। जैसे ही चिकित्सा प्रभारी ने रुपए हाथ में लिए वहां घात लगाए बैठी निगरानी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सा प्रभारी क्लर्क को निगरानी ने दबोचा