- Hindi News
- पप्पू ने डॉक्टरों की फीस तय की, विरोध शुरू
पप्पू ने डॉक्टरों की फीस तय की, विरोध शुरू
{कहा, डॉ. इलाज के नाम पर गरीब लोगों का शोषण कर रहे हैं। डॉक्टर मनमानी फीस तो ले ही रहे हैं, साथ ही कमीशन भी खाते हैं।
एजेंसी|पटना
बिहारमें राजद के बाहुबली सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कोसी क्षेत्र में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों और पैथोलॉजिकल जांच की दरें निर्धारित की है, जिसका चिकित्सकों समेत कई राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध किया है। मधेपुरा से राजद सांसद पप्पू यादव ने कोसी क्षेत्र में मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकों की फीस कम करने तथा पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की दरें कम करने का निर्देश देते हुए एमबीबीएस डॉक्टर की फीस 150 रुपए और एमडी के लिए 200 रुपए फीस निर्धारित किया है। उन्होंने अल्ट्रासाउंड के लिए 200 रुपए तथा एक्स रे के लिए 60 रुपए के साथ अन्य जांचों की भी दर निर्धारित कर दी है। यादव ने कहा कि डॉ. इलाज के नाम पर गरीब लोगों का शोषण कर रहे हैं। डॉक्टर मनमानी फीस तो ले ही रहे हैं, साथ ही जांच के नाम पर कमीशन खाते हैं। वे बीमार लोगों को पैथोलॉजी जांच, एक्स रे और अल्ट्रासाउंड के लिए उन्हीं जगहों पर भेजते हैं, जहां से उन्हें कमीशन मिलता है। उन्होंने एक डॉक्टर की पर्ची दिखाते हुए कहा कि डॉक्टर ने नौ तरह की जांच कराने को कहा है, यह इसका प्रमाण है।