पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटों पर तालमेल का मसला आसानी से सुलझने का भरोसा

सीटों पर तालमेल का मसला आसानी से सुलझने का भरोसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
27 हजार सभाओं की बात सुमो की नई नौटंकी : संजय

जदयू और राजद दोस्त पिछलग्गू नहीं : वशिष्ठ

{कहा, हमारे हालात ने हमें एक साथ किया

{जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हमने उपचुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त दी

भास्करन्यूज|पटना

जदयूके प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि जदयू और राजद एक-दूसरे के मित्र हैं। हमारे बीच पिछलग्गू होने जैसी कोई बात नहीं है। राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान पर मंगलवार को उन्होंने कहा कि हालात ने हमें एक साथ किया है। हमारे सामने बड़ी चुनौती है। हमलोग उसका मिल-जुल कर मुकाबला कर रहे हैं। भाजपा के इरादों को नाकाम करने के लिए ही जदयू ने राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया है। तो हमें राजद के पीछे चलना है और ही राजद को हमारे पीछे चलने की जरूरत है।

राजद नेता ने कहा था कि राजद, जदयू से बड़ा दल है। इसलिए राजद विधानसभा के चुनाव में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जदयू ने बहुत-सी सीटें भाजपा की मदद से जीती हैं, इसलिए उन सीटों पर उसकी दावेदारी नहीं हो सकती है। जवाब में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में काफी देर हैं। कौन दल कितनी सीटों पर लड़ेगा, यह अभी का सवाल नहीं है। जब सीटों के तालमेल पर बात होगी, तब आसानी के साथ इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। अभी इसमें कोई परेशानी की बात कहां से गई? सीटों के तालमेल का मामला छोटा है। असली मुद्दा तो सांप्रदायिक शक्तियों का सफाया करना है। उपचुनाव में हमने सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त दी है। आगे भी यही होगा। हमें एक-दूसरे की मदद कर अपनी ताकत को बढ़ाना है।

रालोसपा और लोजपा के पर कतर रही भाजपा : नीरज कुमार

जदयूके प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा ने रालोसपा और लोजपा के पर कतरने के लिए मिशन 175 की रणनीति अपनाई है। विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं और भाजपा ने 175 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। स्वभाविक रूप से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना भाजपा का मकसद होगा। हाल के उपचुनावों में दस में से लोजपा को एक और रालोसपा को एक भी सीट देकर भाजपा ने दोनों दलों को औकात बता दिया है। इसके बावजूद लोजपा और रालोसपा के नेता एकतरफा प्यार कर रहे हैं। जो अपने सहयोगियों की नहीं हो सकती, उसपर जनता कैसे भरोसा कर सकती है?

पटना | जदयूके प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि 27 हजार सभाएं करने की बात