- Hindi News
- शेरघाटी के जज राजेश कुमार से पूछताछ की मिली अनुमति
शेरघाटी के जज राजेश कुमार से पूछताछ की मिली अनुमति
पटनाहाईकोर्ट ने रांची पुलिस को शेरघाटी सिविल कोर्ट के जज राजेश कुमार से पूछताछ करने की अनुमति दे दी है। सोमवार को रांची पुलिस शेरघाटी के जज राजेश कुमार को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए रांची आने को कहेगी। जानकारी के अनुसार गुरूवार तक का समय शेरघाटी जज को दिया जाएगा।
गौरतलब है कि जज राजेश कुमार, सिपाही अजय कुमार और रंजीत उर्फ रकीबुल के खिलाफ सात सितंबर को हिंदपीढ़ी थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है। जज राजेश कुमार के खिलाफ आरोप है कि वह नामजद आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल के साथ उस वक्त दिल्ली अपनी कार से गए, जब पुलिस को उसकी तलाश थी। इस संबंध में रंजीत उर्फ रकीबुल की प|ी तारा शाहदेव के बयान पर हिंदपीढ़ी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इधर रांची पुलिस ने तीन जजों से 12 सितंबर को पूछताछ की थी, उसकी रिपोर्ट झारखंड हाईकोर्ट को सौंप दी गई है। मालूम हो कि मामले के अनुसंधान पदाधिकारी ने देवघर की सीजेएम वीणा मिश्र, जज पंकज श्रीवास्तव और हजारीबाग के जज नागेश्वर प्रसाद से पूछताछ की थी। तीनों ने रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल से परिचय की बात स्वीकारी है। पुलिस ने तीनों जजों से पूछताछ के दौरान पूछे गए सवाल और उसके जवाब का पूरा ब्योरा हाईकोर्ट को सौंप दिया है।
रंजीतका नार्को टेस्ट संभव
रंजीतउर्फ रकीबुल द्वारा कई सवालों का ठोस जवाब नहीं देेने पर रांची पुिलस उसका नार्को टेस्ट की तैयारी कर रही है। इसके लिए हैदराबाद स्थित फोरेंसिक लैब में आवेदन देगी।
कोर्ट को सौंपा ब्योरा