पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्तूरबा स्कूलों में होगा साइंस सेंटर : अाराधना

कस्तूरबा स्कूलों में होगा साइंस सेंटर : अाराधना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षासचिव आराधना पटनायक ने कहा है कि राज्य के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में मिनी साइंस सेंटर डेवलप किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सचिव ने मंगलवार को कस्तूरबा विद्यालय चान्हो और सोसई आश्रम विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कस्तूरबा चान्हो में सचिव छात्राओं के साथ करीब 40 मिनट तक रही। शिक्षा सचिव ने यह भी घोषणा की कि राज्य के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग छात्राओं की शिक्षा और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने पर गंभीर है। इसी के मद्दे नजर वे खुद स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रही है। ताकि ये पता चल सके कि सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं का स्तर क्या है।

सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि अब स्कूलों में हर छात्र-छात्रा का जन्मदिन मनाया जाएगा। सभी के जन्मदिन पर एक पौधा स्कूल परिसर में लगाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की होगी। इससे स्टूडेंट्स में पर्यावरण के प्रति लगाव तो बढ़ेगा ही परिसर भी हरा भरा होगा।

कस्तूरबा चान्हो के निरीक्षण के दौरान सचिव को छात्राओं ने एक साइंस का मॉडल दिखाया। छात्राओं द्वारा बनाए गए इस मॉडल में दिखाया गया था कि किचन के चूल्हे से निकलने वाल गर्म धुएं से उर्जा उत्पन्न किया जा सकता है। सचिव काफी प्रभावित हुई और उन्होंने कहा कि इस मॉडल को अपने स्कूल में इम्प्लीमेंट करें।

जन्मदिन पर लगेगा वृक्ष

छात्रों के मॉडल को देखा, प्रशंसा की

िनरीक्षण के दौरान छात्राओं से बात करतीं शिक्षा सचिव।