भाजपा को जनता ने नकारा : कुणाल
भाजपा को जनता ने नकारा : कुणाल
पटना | भाकपामाले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जनता को झूठे सपने दिखा कर वोट लिया था। लोकसभा के 3 विधानसभा के 33 उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ यूपी, राजस्थान गुजरात में जनता का आक्रोश साफ झलकता है। उन्होंने कहा कि अगस्त में हुए उपचुनाव में भी भाजपा को झटका लगा था, लेकिन इस बार का झटका और जोरदार है. भाजपा ऐसे राज्यों में हारी है, जहां उसकी मजबूत स्थिति थी। भाजपा महंगाई बेरोजगारी कम करने में विफल रही। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, रेल भाड़ा बढ़ाकर जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।