- Hindi News
- मेरे पास कद है, पद नहीं : शत्रुघ्न सिन्हा
मेरे पास कद है, पद नहीं : शत्रुघ्न सिन्हा
शॉटगन ने कहा, अगर पार्टी मौका देगी, तो बागडोर संभालने के लिए हैं तैयार
{भाजपा में भावी मुख्यमंत्री को लेकर मचे घमासान के बीच शत्रुघ्न सिन्हा का बयान
{उपचुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन का ठीकरा सुशील मोदी के सिर पर फोड़ते हुए कहा,\\\"ताली भी कप्तान को और गाली भी कप्तान को\\\'
भास्करन्यूज|पटना
बिहारमें अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर भावी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर पार्टी नेताओं के बीच मचे घमासान को पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने यह कहकर और बढ़ा दिया है कि अगर पार्टी मौका देगी, तो वे बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं। बशर्ते, जिम्मेदारी सर्वसम्मति से मिले।
सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि उनके पास कद है, लेकिन पद नहीं है। प्रदेश भाजपा की बैठकों में उन्हें बुलाया तक नहीं जाता। इसके बाद भी उन्हें किसी से नाराजगी नहीं है। बिहार के उपचुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन का ठीकरा उन्होंने यह कहकर सुशील मोदी के सिर पर फोड़ा कि ताली भी कप्तान को और गाली भी कप्तान को। अलबत्ता देशभर में उपचुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन के लिए नरेंद्र मोदी या अमित शाह को जिम्मेदार मानने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
विधानसभाचुनाव के सारे फैसले सुमो ने लिए : शत्रुघ्नसिन्हा ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में सारे फैसले सुमो ने लिए। उम्मीदवारों के नाम तय किए। उन्होंने प्रचार में किसी को आगे आने नहीं दिया। परिणाम भी अच्छा आना चाहिए था। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी भी सुमो को ही लेनी पड़ेगी। उन्हें पद की लालसा नहीं है। वह मुख्यमंत्री पद की रेस में भी नहीं हैं। फिर भी पार्टी सर्वोपरि है। यदि जिम्मेदारी दी गई, तो पीछे नहीं हटेंगा। चाहे वह जिम्मेदारी मंत्री की हो या संतरी की। अगर मौका मिलता है, तो किसी को निराश नहीं करेंगे। वैसे सुशील मोदी मेहनती और योग्य नेता हैं। पार्टी में उनकी कदर है। लेकिन, उनके अलावा सीपी ठाकुर, गिरिराज सिंह, चंद्रमोहन राय और प्रेम कुमार भी अच्छे नेता हैं। पार्टी में कोई भी बात हो, तो इन नेताओं से बात करके होने होनी चाहिए।
मेरी राय में भाजपा की सरकार बनने पर अगला मुख्यमंत्री उसे बनाया जाना चाहिए जिसके साथ बहुमत हो। जिस पर आरएसएस, पार्टी और सबसे बढ़कर बिहार की जनता भरोसा करे।
युवाओं को अधिक तरजीह नुकसानदेह
सिन्हाने कह