पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को सुरक्षित लाने के लिए भेजे गए दो अफसर

छात्रों को सुरक्षित लाने के लिए भेजे गए दो अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | एनआईटीमणिपुर में बिहारी छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ता देख राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षित बिहार वापसी की कार्रवाई तेज कर दी है। इसके मद्देनजर निगरानी विभाग के प्रधान सचिव सी.लालसोता और स्पेशल ब्रांच के आईजी जितेन्द्र सिंह गंगवार को मणिपुर के लिए रवाना किया गया है। दोनों अधिकारी वहां के स्थानीय अधिकारियों से समन्वय कर छात्रों की सुरक्षित बिहार वापसी सुनिश्चित करेंगे। गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से यह पता चला है कि मणिपुर एनआईटी में पढ़ रहे बिहार के छात्रों के साथ लगातार मारपीट की घटनाएं हो रहीं हैं। इसके कारण छात्रों की सुरक्षा खतरे में है और उन्हें अनेक तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने निगरानी विभाग के प्रधान सचिव और स्पेशल ब्रांच के आईजी को मणिपुर भेजा है। दोनों अधिकारी मणिपुर प्रशासन के साथ बिहार के छात्रों की सुरक्षा एवं उन्हें मणिपुर से सुरक्षित वापस भेजने के संबंध में आवश्यक समन्वय और सहयोग करेंगे।