जवाहर नवोदय विद्यालय के छह शिक्षक घायल
कटिहार|जिले केकोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की एक शिक्षिका के तबादले के विरोध में उग्र छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया और छह शिक्षकों को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की हिंदी की शिक्षिका वंदना तिवारी का स्थानांतरण कर दिया गया था। इसी के विरोध में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया।
और स्कूल के दरवाजे तथा खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। इस दौरान छात्रों ने विद्यालय के छह शिक्षकों के साथ मारपीट भी की।
सूत्रों ने बताया कि छात्रों के हमले में घायल छह शिक्षकों में से एक को इलाज के लिए पटना भेजा गया है, जबकि अन्य को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस विद्यालय पहुंच कर छात्रों को समझाने के प्रयास में लगी है। दूसरी आेर छात्रों ने आरोप लगाया है कि एक साजिश के तहत हिंदी की शिक्षिका का तबादला किया गया है। छात्र स्थानांतरण को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।