बाढ़ िबजली घर से मिलेगी 57% बिजली
केंद्र के इस निर्णय के बाद फिलहाल बिहार को स्टेज-2 से अतिरिक्त बिजली मिलने लगेगी
बाढ़बिजलीघर में केंद्र ने बिहार की 57 फीसदी हिस्सेदारी तय कर दी है। इसके लिए स्टेज-1 और स्टेज-2 दोनों में बिहार का कोटा 702 मेगावाट बढ़ा दिया गया है। बिहार को पहले की अपेक्षा डेढ़ गुनी बिजली मिलेगी। बाढ़ बिजलीघर में 1162 मेगावाट की जगह अब बिहार को 1884 मेगावाट बिजली मिलेगी। बिजलीघर की क्षमता 3300 मेगावाट है। बिजलीघर के स्टेज-1 में 502 मेगावाट, जबकि स्टेज-2 में 199 मेगावाट बिजली अधिक मिलेगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने 4 सितंबर को ही बिहार को इसकी सूचना दे दी है।
केंद्र के इस निर्णय के बाद फिलहाल बिहार को स्टेज-2 से अतिरिक्त बिजली मिलने लगेगी। स्टेज-1 का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। बिजलीघर के दूसरे चरण की पहली यूनिट चालू हो चुकी है और अगले माह यहां से बिहार को 330 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी। अगले छह माह बाद दूसरी यूनिट भी चालू होगी।
पहले मिलती थी बिजली
1162मेगावाट (35.21 %)
अबमिलेगी बिजली
1884मेगावाट (57.09 %)
बिहार को मिलने वाली बिजली (मेगावाट में)
बिजलीघरकोटा वृद्धि कुल
स्टेज-1523 502 1025 (51.76 फीसदी)
स्टेज-2 660 199 859 (65.08 फीसदी)
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के 4 सितंबर 2014 के पत्र के अनुसार
बंगाल अौर दिल्ली ने किया मना
ऊर्जाविभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने बाढ़ बिजलीघर में अपना कोटा लेने से मना कर दिया है। इसके बाद मंत्रालय ने बिहार को उस कोटे की बिजली देने का निर्णय लिया। हालांकि, बीच में यह बात भी सामने आई कि बिहार को दी गई अतिरिक्त बिजली तेलंगाना को देने का निर्णय लिया गया है। पर, ऊर्जा सचिव प्रत्यय अमृत के अनुसार केंद्र से राज्य को कोटे में कटौती की ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार बिहार को पूरी बिजली मिलेगी।