पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाहाबाद बंद समर्थकों ने ट्रेनें रोकी

शाहाबाद बंद समर्थकों ने ट्रेनें रोकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में रविवार को आहूत शाहाबाद बंद के दौरान पार्टी समर्थकों ने मुख्य रूप से रेल सड़क यातायात को निशाना बनाया। भोजपुर, बक्सर, रोहतास कैमूर जिलों में बंद समर्थक जगह-जगह सड़कों पर उतरे। आवागमन को अवरुद्ध किया। टायर जलाकर आगजनी की। भोजपुर रोहतास जिले में ट्रेन परिचालन को भी बाधित किया गया। इस दौरान बंद समर्थकों से पुलिस आरपीएफ की झड़प भी हुई। बंद समर्थकों ने हत्या के विरोध में राज्य सरकार के विरुद्ध रोषपूर्ण नारेबाजी भी की। भाजपा के आह्वान पर सहयोगी दल लोजपा, रालोसपा हम के कार्यकर्ता भी बंद में शामिल हुए। सड़क रेल मार्ग से आने-जाने वालों यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। भोजपुर जिले के पीरो में सौ से ज्यादा राजग समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। शाहाबाद के अन्य जिलों बक्सर, रोहतास, कैमूर की अपेक्षा भोजपुर में बंद असरदार रहा।

आरा रेलवे स्टेशन पर भाजपा समर्थकों ने 3202 डाउन राजेन्द्र नगर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को रोक करीब आधा घंटा तक विरोध प्रदर्शन किया। आरा के रेलवे स्टेशन रोड में जबरन दुकान बंद कराए जाने के दौरान बंद समर्थकों पुलिस के बीच हल्की झड़प हुई। उधर, रोहतास जिले में आरा- सासाराम रेलखंड स्थित बिक्रमगंज स्टेशन पर भभुआ-पटना इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन को काफी देर रोक कर हंगामा किया गया।

खबरें और भी हैं...