11 होनहारों को मिला जापान जाने का मौका
बिहार के होनहार विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने को तैयार हैं। राज्यभर से कुल 11 छात्र-छात्राओं को जापान में होने वाले ‘सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस’ जैसे अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लेने का मौका मिल सकता है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी राज्यों से सम्मेलन के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद 11 विद्यार्थियों की सूची भेजने की तैयारी कर रहा है। सम्मेलन 9 से 23 मई तक जापान में होगा। बिहार के सभी प्रतिभागी 10 से 12वीं कक्षा तक के छात्र हैं। ये पिछले तीन साल में मंत्रालय द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुके हैं।परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी मुखदेव सिंह ने बताया कि सभी छात्रों को भाग लेने संबंधी सूचना दे दी गई है।
सम्मेलन में भारत की 30-30 सदस्यों की दो टीमें भाग लेंगी।