लाठीचार्ज के विरोध में कैंडल मार्च
पटना. दोदिनों से स्थायी नियोजन वेतनमान की मांग कर रहे जीविका कर्मचारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। पहले पानी की तेज धार से भीड़ को तितर-बितर किया और फिर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। अफरा-तफरी का माहौल रहा। लाठीचार्ज के विरोध में जीविका कर्मचारियों ने शाम को कैंडल मार्च निकाला।