- Hindi News
- पटना नौकरी के लिए दिल्ली जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, गंभीर
पटना-नौकरी के लिए दिल्ली जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, गंभीर
पटना | पटनासे नौकरी के लिए ट्रेन से दिल्ली जा रहा युवक विपिन चलती ट्रेन से अचानक गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। गर्दनीबाग थाना इलाके के यारपुर गुमटी के पास लहूलुहान विपिन को आननफानन में पीएमसीएच ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। विपिन नालंदा के बियाबानी गांव का है।