पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्यादा सीटों के लिए उद्धव ठाकरे जितनी जिद कर रहे

ज्यादा सीटों के लिए उद्धव ठाकरे जितनी जिद कर रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्यादा सीटों के लिए उद्धव ठाकरे जितनी जिद कर रहे हैं, कहीं इसका लाभ कांग्रेस-राकांपा का गठबंधन ना उठा ले। शिवसेना को अपनी स्थिति समझने के बाद ही ज्यादा सीटें मांगनी चाहिए। -जीपी पाटिल, महाराष्ट्र

ईमानदारऔर सभ्य लोगों की पार्टी भाजपा-शिवसेना महाराष्ट्र में अभी इतनी उलझ रही हैं। बाद में सरकार बन गई तो सीएम की कुर्सी के लिए कितना उलझेंगी। -वंदना मेहता

दिल्लीमें सरकार बनाने की कहानी महाराणा प्रताप सीरियल में प्रताप और अजबदेई की सगाई की तरह रह गई है। हर हफ्ते साजिश और फिर उसका भंडाफोड़! -मनीष सिसोदिया, ‘आप’नेता

मोदीसरकार के लिए चीन सबसे कठिन चुनौती बन गया है, लेकिन राहत की बात यह है कि ब्रिक्स सम्मेलन में दोनों नेताओं के बीच अच्छी मुलाकात हुई थी। -ब्रह्म चेलानी, नईदिल्ली

सुशीलमोदी गठबंधन के दौर में नीतीश के अंध-समर्थक थे। आज वे ही नीतीश पर जोरदार हमला कर रहे हैं। भाजपा के दूसरे नेताओं में इतना दम नहीं है। -कुमार गिरिजेश, पटना

देशके सभी राजनीतिक दलों में कुछ अच्छे लोग भी हैं। उनका सम्मान किया जाना चाहिए। नफरत की राजनीति से देश में खुशहाली नहीं सकती। -दिनेशसिसोदिया, उत्तरप्रदेश

çÅ÷UßÅUÚU