- Hindi News
- निर्वाचन प्राधिकार का सिरदर्द बना पैक्स चुनाव
निर्वाचन प्राधिकार का सिरदर्द बना पैक्स चुनाव
8171पैक्स का चुनाव कराना राज्य निर्वाचन प्राधिकार के लिए सिरदर्द बन गया है। हजारों शिकायतें लंबित हैं। चुनाव के पहले ही प्रखंड कार्यालय भी अखाड़ा बन गया है। मतदाता सूची में नाम सुधरवाने को प्रखंड मुख्यालयों में हंगामा जारी है। अभी तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूरा नहीं हो सका है। बूथ का भी निर्धारण नहीं हो पाया है। ऐसे में शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर चुनाव संपन्न होने की संभावना कम है।
मतदाता सूची में नाम अन्य अशुद्धियों को नामांकन तिथि से 10 दिन पूर्व तक सुधार करने का प्रावधान है। इसके लिए प्राधिकार ने पहले ही सभी डीएम संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया था। प्राधिकार की ओर से बीडीओ और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव पूरा कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। 29 सितंबर से 19 अक्टूबर तक छह चरणों में 8171 पैक्स का मतदान होना है। औपबंधिक मतदाता सूची में 1.35 करोड़ मतदाता हैं। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत राज्य निर्वाचन प्राधिकार को मिल रही है। 2009 के चुनाव में भाग ले चुके सदस्यों के भी नाम गलत तरीके से हटाने की शिकायत है।
अक्टूबर को होगी पटना के सभी 23 प्रखंडों का पैक्स का चुनाव
करोड़ मतदाता चुनेंगे 8171 पैक्स अध्यक्ष
सितंबर से 19 अक्टूबर तक 6 चरणों में होना है 8171 पैक्स का चुनाव
चुनाव नामांकन मतदान मतगणना
प्रथमचरण 16-18सितंबर29सितंबर30सितंबर
दूसरा चरण 18-20सितंबर8अक्टूबर9अक्टूबर
तीसरा चरण 19-22सितंबर10अक्टूबर11अक्टूबर
चौथा चरण 22-25सितंबर13अक्टूबर14अक्टूबर
पांचवां चरण 24-27सितंबर15अक्टूबर16अक्टूबर
छठा चरण 29-30सितंबर
8अक्टूबर19 अक्टूबर 20अक्टूबर
मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर प्राधिकार को शिकायतें मिली थीं। लगभग सभी मामलों का निष्पादन हो चुका है। एक सप्ताह में बूथ का भी निर्धारण कर लिया जाएगा। पैक्स भवन या गोदाम को बूथ बनाने की प्राथमिकता होगी। पैक्स मतदाताओं की सुविधा का भी बूथ निर्धारण में ध्यान रखा जाएगा। निर्धारित समय से पैक्स चुनाव पूरा करा लिया जाएगा। -विनयकुमार, अवरसचिव बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार
निर्धारित समय पर ही चुनाव
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर स्थगित हुआ था चुनाव
अधिसूचनाजारी होने के बाद भी 2005 में गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक प्रबंधन समिति का चुनाव स्थगित किया जा