पटना | जेवियरइंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस में नामांकन की प्रक्रिया
पटना | जेवियरइंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस में नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। संस्थान देश के विभिन्न भागोंे मंंे जाकर काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी पूर्ण करेगा। काउंसिलिंग की तिथि 12 से 21 मार्च निर्धारित की गई है। काउंसिलिंग के प्रमुख शहर दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू और कोलकाता होंगे। काउंसिलिंग की निर्धारित तारीख वेबसाइट में जारी की जाएगी। फिलहाल संस्थान पांच क्षेत्रों में पीजी डिप्लोमा दे रही है। जिनमें एचआर, आरडी, मार्केटिंग, फायनांस और इंफारमेशन मैनेजमेंट है। एचआर एवं आरडी विभाग में 75 और मार्केटिंग, फायनांस एवं इंफारमेशन मैनेजमेेंट में प्रत्येक में 60 सीट निर्धारित है। 50 प्रतिशत सीटें एससी एवं एसटी के लिए आरक्षित है। संस्थान कैट, सीमैट, जैट के स्कोर स्वीकारते है।