पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटना मेट्रो रेल परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

पटना मेट्रो रेल परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी से दीघा मेट्रो लाइन की फिजिब्लिटी रिपोर्ट तैयार करेगी राइटस :नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि पटना सिटी से दीघा तक मेट्रो लाइन की फिजिब्लिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी राइटस को दी है। इस रूट पर अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक नहीं होगा। यह स्ट्रेच पूर्ण रुप से एलीवेटेड हाेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों पुरातात्विक महत्व को देखते हुए भूमिगत मेट्रो ट्रैक नहीं होने की बात कही थी।

16960 हजार करोड़ है अनुमानित लागत

पहलेचरण में दो रूटों के लिए सौंपे गए डीपीआर में राइट्स लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट पर 16960करोड़ रुपए का अनुमानित लागत तय किया है। इस चरण में दानापुर-पटना जंक्शन-मीठापुर बस स्टैंड और स्टेशन-पीएमसीएच-राजेन्द्र नगर और आईएसबीटी का रूट निर्धारित किया गया है।, जिसकी लंबाई करीब 31 किलोमीटर है।

रूटवन : सगुनामोड़, आरपीएस मोड, आईएएस कालोनी, रूकनपुरा, जगदेव पथ, राजा बाजार, जेडी वीमेंस कालेज, राजभवन, सचिवालय, पटना हाईकोर्ट, इन्कम टैक्स गोलंबर, डाकबंगला, पटना जंक्शन मीठापुर।

रूट टू

पटनाजंक्शन, गांधी मैदान, कारगिल चौक, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, राजेन्द्र नगर, एनएमसीएच, कुम्हरार, गांधी सेतु, ट्रांसपोर्ट नगर, बैरिया बस अड्डा।

{फंड के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा जाइका और एडीवी

{15 स्टेशन जमीन के नीचे और 16 स्टेशन जमीन के ऊपर होगा

{दो रूटों में होगी मेट्रो लाइन, कुल लंबाई 31 किलोमीटर होगी

पॉलिटिकलरिपोर्टर | पटना

राजधानीकी परिवहन व्यवस्था को नया आयाम देने वाले मेट्रो रेल परियोजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 16960 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पटना मेट्रो एसपीवी मॉडल पर बनाया जाएगा। राइट्स द्वारा तैयार की गई डीपीआर केंद्र सरकार, जाइका और एडीवी के समाने स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मलहोत्रा ने दी।

वहीं नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि की प्रथम चरण की पटना मेट्रो रेल परियोजना की कुल लंबाई 31 किलोमीटर होगी।पहला रूट शगुना मोड़ से लेकर पटना जंक्शन तक और दूसरा रूट पटना जंक्शन से बैरिया बस अड्डा तक होगा। उन्होंने कहा कि इस स्ट्रेच पर जमीन के नीचे 15 स्टेशन और ऊपर 16 स्टेशन होगा।

खबरें और भी हैं...