पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी | काठमांडू/नई दिल्ली

नेपालके पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का मंगलवार तड़के निमोनिया से निधन हो गया। वे 79 साल के थे। अविवाहित कोइराला नेपाल के सबसे बड़े राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष थे, जिसने भारत के साथ हमेशा मधुर संबंध रखे।

कोइराला 11 फरवरी 2014 से 10 अक्टूबर 2015 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने नया संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने नई दिल्ली आए थे। दिवंगत नेता का शव दशरथ स्टेडियम में रखा गया है। उनका बुधवार को अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ‘ओली’ ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

सुशील कोइराला के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। इसका नेतृत्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी। इसमें कांग्रेस के आनंद शर्मा, जदयू के अध्यक्ष शरद यादव और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी होंगे। सुशील कोइराला 1954 में राजनीति में आए। नेपाल में 1960 में शाही सत्ता पलट के बाद उन्हें 16 साल भारत में निर्वासित जीवन बिताना पड़ा। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्हें भूकंप से निपटने के मामले में आलोचना का सामना करना पड़ा।

दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने आनंद शर्मा और सुषमा स्वराज मंगलवार को काठमांडू पहंुचे।

तीन साल भारतीय जेल में रहे

सुशीलकोइराला तीन साल भारतीय जेल में रहे। उन पर 1973 में एक विमान अपहरण में शामिल होने का आरोप लगा था। वे विमान में नकद राशि से भरे बक्से ले जा रहे था। आरोप था कि कोइराला और उनके परिजन वह राशि नेपाली कांग्रेस पर खर्च करना चाहते थे।

खबरें और भी हैं...