पुल सड़क पर बिना अनुमति पोस्टर लगाएं : तेजस्वी
पुल सड़क पर बिना अनुमति पोस्टर लगाएं : तेजस्वी
पॉलिटिकल रिपोर्टर|पटना
डिप्टीसीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने जनता से अपील की कि वे सार्वजनिक या सरकारी संपत्ति का विरुपण करें और बिना अनुमति बैनर-पोस्टर नहीं लगाएं। सड़क, पुल-पुलिया को साफ-स्वच्छ रखने में सरकार के साथ सहयोग करें। उन्होंने विशेष कर पटनावासियों से अपील की कि राजधानी को साफ, सुंदर स्वच्छ बनाकर रखें। राजधानी की छवि बनाने से राज्य की छवि बनेगी और बिहार का सम्मान बढ़ेगा। ऐसा देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग सड़क, पुल, पुलिया पर पोस्टर लगा देते हैं और दीवाल लेखन कर सार्वजनिक संपत्तियों को खराब करते हैं। ये आदत ठीक नहीं है। जो लोग सरकारी या सार्वजनिक सम्पत्ति का विरुपण करते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश अधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने अपील की कि अपने, घर, मुहल्ले, टोलों को भी साफ-सुथरा बनाकर रखा जाए। नगर निगम, नगर पंचायत को मुहल्लों टोले तथा नालों की सफाई रखने में सहयोग करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपनी आदत में परिवर्तन नहीं लाएंगे और सार्वजनिक संपत्ति का विरुपण करेंगे।
उनके खिलाफ सरकारी प्रावधान के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।