- Hindi News
- मांझी पार्टी से बर्खास्त, नीतीश ने कराई विधायकों की परेड
मांझी पार्टी से बर्खास्त, नीतीश ने कराई विधायकों की परेड
बिहारमें सियासी परेड जारी है। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बहुमत में भले कमजोर पड़ते दिख रहे हों, पर उनके इरादे मजबूत हैं। मोदी से मिलकर नीतीश को खरी-खोटी सुनाए जाने के कारण जेडीयू ने सोमवार को उन्हें पार्टी से ही बर्खास्त कर दिया। फिर भी मांझी ने बहुमत साबित करने का दावा किया। बाकायदा राज्यपाल से मिलकर।
नीतीश ने तो राज्यपाल के पटना पहुंचते ही अपने 130 विधायकों की परेड ही करा डाली। फिर शरद यादव और लालू यादव के साथ राज्यपाल से घंटेभर बात की। बोले, ‘हमें 24-48 घंटे में सरकार बनाने के लिए बुला लीजिए। सारे विधायक बाहर खड़े हैं। चाहें तो मिल लें।’ इस बीच, भाजपा अपने 87 विधायकों के साथ खुलकर मांझी के समर्थन में गई है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इसका एेलान किया। बिहार विधानसभा का बजट सत्र 20 से शुरू होना है।
पटना|राजद अध्यक्षलालू प्रसाद ने कहा कि राज्यपाल से आग्रह किया गया है, जिस थर्मामीटर से नापना है, नाप लीजिए। नीतीश जी को अपार बहुमत है। 130 विधायक उनके साथ हैं। जतरा कब है, नीतीश जी से पूछिए, टाइम और डेट दीजिए और ओथ कराइए
सीन 1 : संभवहै राज्यपाल मांझी को विश्वास मत साबित करने को कहें। मांझी के साथ भाजपा के 87 और जेडीयू के 7 विधायक हैं। आरजेडी के 3 और 5 निर्दलीयों का साथ मिल जाए तो भी 102 ही होते हैं। बहुमत से 15 दूर।
सीन2 : यदिमांझी विश्वास मत साबित नहीं कर पाए तो राज्यपाल नीतीश को बुलाएंगे। वह 130 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप चुके हैं। यानी उनकी राह आसान है।
12.00 बजे : राज्यपालकेसरीनाथ त्रिपाठी कोलकाता से पटना पहुंचे।
1.45बजे : नीतीश130 विधायकों को लेकर राजभवन पहुंच गए।
2.37बजे : राज्यपालसे घंटेभर बात करके बाहर निकलते ही बोले- ‘हमने राज्यपाल को हमें बुलाने के लिए 48 घंटे दिए हैं। अगर उन्होंने टालने की कोशिश की तो दिल्ली में राष्ट्रपति के सामने भी ऐसे ही परेड कराएंगे।’
3.00बजे : मांझीअपने चार मंत्रियों को लेकर राजभवन पहुंचे।
3.45बजे : राज्यपालसे बातकर 45 मिनट बाद बाहर आकर बोले- ‘राज्यपाल से 23 फरवरी तक का वक्त मांगा है। बहुमत साबित करूंगा। पर फैसला सीक्रेट बैलट से होना चाहिए। कैबिनेट विस्तार की अनुमति भी मांगी है।’
7.00बजे : राज्यपालने मांझी की कैबिनेट विस्तार की मांग ठुकरा दी। दिल्ली रवाना।
भाजपा ने किया मांझी को समर्थन देने का एलान