पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाजीपुर हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

हाजीपुर- हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर- हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

हाजीपुर|वैशालीजिले के महुआ थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व आर्केस्ट्रा के दौरान हुई गोलीबारी में घायल युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया और कुसहा चौक के समीप शव को रखकर सड़क जाम कर दिया।



पुलिस ने बताया कि चार दिन पूर्व सिंघाड़ा गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में दौरान गोलीबारी की घटना में नवीन राय नामक एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया था, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में युवक की देर रात मौत हो गई। गांव में युवक का शव पहुंचते ही लोग उग्र हो गए और कुसहर चौक के समीप शव को रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तार के साथ-साथ मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। जाम के कारण मुख्य मार्ग के दोनों आेर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।