पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज नेटवर्क | पटना नई दिल्ली

भास्कर न्यूज नेटवर्क | पटना/नई दिल्ली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क | पटना/नई दिल्ली

बिहारमें नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय है। जदयू प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राजभवन जाकर नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए 130 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। विधानसभा स्पीकर ने भी विधायक दल के नेता के तौर पर नीतीश के नाम पर मुहर लगा दी। उधर, मुख्यमंत्री जीतनराम ने कहा, ‘मांझी की नाव कभी नहीं डूबती।’

नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली गए मांझी ने अलग से प्रधानमंत्री से भेंट की। माना जा रहा है कि भाजपा विधायकों का समर्थन मांगा है। शनिवार तक मांझी के साथ सिर्फ सात विधायक थे। यदि भाजपा के 91 विधायक मिल जाते हैं तो भी वह बहुमत के 122 के आंकड़े से दूर रहेंगे। उधर, नीतीश ने कहा, ‘हम सरकार बनाने का दावा करेंगे। जरूरत पड़ी तो राज्यपाल के सामने 130 विधायकों की परेड करा देंगे।’