- Hindi News
- मंत्री विनय बिहारी और सुमित सिंह पर प्राथमिकी
मंत्री विनय बिहारी और सुमित सिंह पर प्राथमिकी
मांझी समर्थकों को प्रताड़ित करने की कोशिश : िसंह
वहींविधायक सिंह ने इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर एक साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।
आज तक किसी से उन्होंने कड़ी आवाज में बात तक नहीं की है, तब एेसे में धमकी दिए जाने का मामला ही उठता। उन्होंने कहा कि मांझी समर्थकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मनोबल गिराने के लिए यह सब किया जा रहा है।
कलाकार धमकी नहीं
दे सकता: विनय
कलासंस्कृति मंत्री ने कहा कि भारती के बुलाने पर रविवार को वह चकाई से जदयू के विधायक सिंह के साथ मिलने उनके आवास पर गए थे। बातचीत के क्रम में भारती ने वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को एक अजीब संकट बताया और कहा कि मांझी के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। लेकिन नीतीश का उन पर कुछ एहसान है विधानसभा क्षेत्र के लोग भी मांझी को समर्थन देने के लिए कई बार फोन कर दवाब बना चुके हैं। उन्होंने भारती को सलाह दी कि “सुनीए सबकी, करीए अपने मन की।’ उन्होंने कहा कि कलाकार कभी भी किसी को धमकी नहीं दे सकता बल्कि प्रेम बांटता है।
मामला दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बात करतीं बीमा भारती
एजेंसी| पटना
बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच रविवार को नीतीश खेमा की पूर्व पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बीमा भारती ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी खेमा के कला संस्कृति एवं युवा कल्याण मंत्री विनय बिहारी और जदयू विधायक सुमित कुमार सिंह के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि बीमा भारती ने एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि बिहारी एवं सिंह उनके हार्डिग रोड़ स्थित सरकारी आवास पर रविवार को आकर जीतन राम मांझी सरकार को समर्थन देने को कहा। समर्थन नहीं देने पर ठीक नहीं होगा की धमकी दी। शिकायत में यह कहा गया है कि सरकार को समर्थन दिए जाने पर अच्छा पद दिए जाने का प्रलोभन भी दिया गया। इसके साथ ही कई अन्य प्रलोभन दिए गए। उन्होंने शिकायत में पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इस बीच मंत्री बिहारी ने बताया कि उनका और भारती का सरकारी आवास आसपास है तथा पारिवारिक संबंध भी है। उन्होंने कहा कि भारती के पति जब भी पटना में आते हैं तब उनसे मिलने जरूर आते हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार की राजनीतिक हलचल के बाद भारती ने उनके मोबाइल फोन पर तीन-चार बार बात की थी और घर पर आकर भेंट करने को कहा था।
डराने धमकाने का मामला बीमा भारती ने कराया दर्ज