- Hindi News
- एयरकंडीशन होगी यह ट्रेन, तािक सब्जियां हों खराब
एयरकंडीशन होगी यह ट्रेन, तािक सब्जियां हों खराब
किसानोंके लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय किसानों की सुविधा के लिए किसान एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इस विशेष ट्रेन के शुरू होने की घोषणा रेल बजट में हो सकती है। बिहार के किसानों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा। योजना ऐसी ट्रेन की है, जो किसानों के उत्पाद, खासतौर से सब्जियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाए। रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार किसानों के लिए यह विशेष ट्रेन पूरी तरह एयरकंडीशन होगी। इसके अलावा इस बार के रेल बजट में यात्री किराया भी नहीं बढ़ेगा। हालांकि यात्री किराए में बढ़ोतरी के लिए दिसंबर महीने में रेल पैनल ने सिफारिश की है, लेकिन डीजल की लगातार घटती कीमतों के चलते रेल मंत्रालय किराया नहीं बढ़ाकर आम जनता को राहत देने के मूड में है।
पिछली प्रमुख घोषणाएं , कई नहीं हो सकी लागू
किसानों की यह ट्रेन पूरी तरह एयरकंडीशन होगी। इससे सब्जियां खराब नहीं होंगी। सुविधानुसार इस तरह की ट्रेनों में किसान अपनी सब्जियां कहीं भी भेज सकते हैं। ज्ञात हो कि बिहार का नालंदा, बिहारशरीफ, जल्ला, पटना का दियारा, भोजपुर का बड़ा इलाके के किसान बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती करते हैं। लेकिन, सब्जी बाहर ले जाने की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण लोकल मार्केट में ही अपने उत्पाद बेच देते हैं। इससे किसानों को अपने उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल पाता। जानकारी के अनुसार रेलवे किसानों से इस ट्रेन में अपने उत्पाद भेजने या ले जाने के लिए रियायती किराया ही वसूल करेगा। इससे किसानों को अपनी सुविधा अनुसार सब्जी आदि उत्पाद कहीं भी बाहर ले जाने में सुविधा होगी।
{इंटरनेट के जरिए प्लेटफॉर्म टिकट
{अनारक्षित टिकट भी इंटरनेट से
{इंटरनेट टिकट बुकिंग की स्पीड बढ़ाने का सॉफ्टवेयर
{एक मिनट में 7200 टिकट
{पोस्टऑफिस से ट्रेन टिकट की बुकिंग
{राजधानी और शताब्दी जैसी 1 और कैटेगरी की ट्रेनों में वाई-फाई की सुविधा
{10 बड़े शहरों के स्टेशनों को पीपीपी मॉडल के जरिए एयरपोर्ट की तरह बनाने की घोषणा
{साफ-सफाई के लिए हेल्पलाइन
{बड़े ब्रांड्स का ‘पैक्ड’ खाना मिलेगा
{एसएमएस और कॉल से ऑर्डर कर सकेंगे खाना
{सभी स्टेशनों पर पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप के जरिए फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां
{सीनियर सिटीजंस के लिए ट्रेन तक पहुंचने के लिए बैटरी से चलने वाली कारों की सुविधा
{ट्रेन में और स्टेशनों पर भी आरओ का साफ पानी पीने की व्यवस्था
{50 स्टेशनों पर साफ-सफाई का काम आउटसोर्स से
{तीर्थस्थानों के लिए विशेष ट्रेनें
{केदारनाथ और बद्रीनाथ तक रेल लाइन के लिए स्टडी
{ट्रेनों में वर्कस्टेशन होंगे जिनका इस्तेमाल लोग फीस देकर कर सकेंगे
{30 सितंबर के बाद एक्सप्रेस ट्रेनों के सभी गैर-जरूरी स्टॉपेज बंद होंगे
- ज्यादा स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां
- हादसों पर रोक लगाने के लिए एडवांस्ड तकनीक वाली ट्रेनें शुरू की जाएंगी
- नमक ढोने के लिए खास डिब्बे
- पार्सल ट्रेनों के लिए अलग से स्टेशन की सुविधा