पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना व्यावसायिक वर्मी कंपोस्ट बनाने वाले पांच किसान हुए सम्मानित

पटना- व्यावसायिक वर्मी कंपोस्ट बनाने वाले पांच किसान हुए सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यावसायिक वर्मी कंपोस्ट उत्पादक पांच किसानों को सम्मानित किया गया। वैशाली की कुमारी अंजली, बेतिया के संतोष कुमार, बेगूसराय के जयशंकर कुमार, रोहतास के राजीव वर्मा सहरसा के वरुण प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया। इन लोगों द्वारा प्रतिवर्ष तीन से चार हजार टन वर्मी कंपोस्ट प्रति वर्ष उत्पादन किया जा रहा है। कृषि उत्पादन आयुक्त विजय प्रकाश ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के लिए सरकार किसानों को लगभग 40 प्रतिशत अनुदान देती है। प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण ने कहा कि जैविक खाद उत्पादन की समीक्षा में कुछ अनियमितता भी सामने आई थीं। कृषि निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने कहा वर्मी कंपोस्ट की गुणवत्ता जांच के लिए राज्य स्तर पर मीठापुर में लैब है। राज्य में प्रति वर्ष एक हजार टन वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के लिए 6.40 लाख रुपए, 2 हजार टन पर 12.80 लाख रुपए और 3 हजार टन उत्पादन के लिए 20 लाख रुपए अनुदान देने का प्रावधान है।



मौके पर उद्यान निदेशक अरविंदर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।