पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना मुंबई के लिए जनसाधारण एक्सप्रेस आज से, जयनगर से चलेगी

पटना- मुंबई के लिए जनसाधारण एक्सप्रेस आज से, जयनगर से चलेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना से मुंबई के लिए एक और ट्रेन चलेगी। 15547 जयनगर- लोकमान्य तिलक टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस हफ्ते में एक दिन सोमवार को चलेगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु 9 फरवरी इस नई ट्रेन को दिल्ली से रिमोट दबाकर जयनगर से रवाना करेंगे। अभी पटना से मुंबई के लिए पटना-पुणे एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर सीएसटी सुपर फॉस्ट एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल पटना-कुर्ला एक्सप्रेस और पटना-बांद्रा एक्सप्रेस मुंबई जाती है। ये सभी गाड़ियां सुपर फॉस्ट हैं। मुंबई के लिए पटना होकर गुजरने वाली यह पहली जनसाधारण ट्रेन होगी। यह ट्रेन अप में हर हफ्ते सोमवार को रात 1:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी और रात 1:15 बजे खुलेगी। इससे पहले जयनगर से शाम 6 बजे मुंबई के लिए खुलेगी।