पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपति भवन में जदयू विधायकों की परेड आज

राष्ट्रपति भवन में जदयू विधायकों की परेड आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारमें जदयू नेता नीतीश कुमार ने राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने के लिए आमंत्रण मिलने में हो रही देरी पर सवाल उठाया। शाम तक न्योता नहीं मिलने पर वे अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। वे राष्ट्रपति के सामने विधायकों की परेड कराकर अपनी ताकत दिखाएंगे। इसके लिए उन्होंने बुधवार का वक्त मांगा है।

नीतीश ने कहा कि जदयू, राजद, कांग्रेस, भाकपा विधायकों के अलावा एक निर्दलीय सहित कुल 130 विधायक हमारे साथ हैं। हम सभी समर्थक विधायकों को राजभवन ले गए थे। उनके समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को दी है। अब सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने में देर का कोई कारण नहीं है। नीतीश ने कहा कि जितनी देर होगी उतना ही दूसरे खेमे को खरीद-फरोख्त का समय मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और दूसरे भाजपा नेताओं से मिलने के बाद लगता है कि मांझी को खरीद-फरोख्त का लाइसेंस मिल गया है।

मांझी को मुख्यमंत्री बनाना भूल थी : नीतीश

नीतीशने कहा कि इस्तीफा देते समय जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाना भूल थी। खुद मांझी ने कहा है कि मेरी मति मारी गई थी, जो मैंने उनको चुना। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफा देने का फैसला सही था लेकिन उत्तराधिकारी का चुनाव करने में चूक हुई।

राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता मिलने पर उठाया सवाल