जनसमस्याओं पर निकाली रैली
किसानमजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले पाटन में पेयजल, बिजली तथा सिंचाई की समस्या को लेकर रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में किसान मजदूर तथा महिलाएं शामिल थीं। जुलूस का नेतृत्व ओमप्रकश ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार ने किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश ने प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी से आज तक पाटन क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का किसान आजादी के बाद से ही किल्लत झेल रहे हैं। लेकिन जनप्रतिनिधियों तथा प्रशाासन इस दिशा में कोई कारगर कदम अभी तक नहीं उठा पाया। क्षेत्र में सिंचाई हेतु औरंगा सिंचाई योजना पर 400 करोड़ रुपए की राशि खपत कर दी गई। परंतु सिंचाई के लिए एक बूंद पानी नहीं मिला। वहीं बिजली तथा पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वहीं 10 सूत्री मांगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया है।
फोटो : 3
रैली में शामिल किसान मजदूर तथा महिलाएं।