- Hindi News
- 10 वीं में सुनील और 12वीं में आभा बनीं टॉपर
10 वीं में सुनील और 12वीं में आभा बनीं टॉपर
बिहारमुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड द्वारा दिसंबर में आयोजित 10वीं 12वीं की परीक्षा का परीक्षाफल मंगलवार को जारी कर दिया गया। 10वीं में पूर्णिया के सुनील एच एस विश्वास सार्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉपर रहे। उन्होंने 86.2 फीसदी अंक प्राप्त किया। वहीं 12वीं में 85 फीसदी अंक प्राप्त कर भोजपुर की आभा मिश्रा सूबे में अव्वल रहीं। परीक्षाफल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी अंगराज मोहन और परीक्षा सलाहकार प्रो. आर पी सिंह राही ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन जारी किया। परीक्षार्थी परीक्षाफल जानने के लिए www.bbose.org पर लॉगइन कर सकते हैं।
दसवींका 53 फीसदी और 12वीं का 60 फीसदी रहा रिजल्ट: दिसंबरमें आयोजित 10वीं की परीक्षा में कुल 4920 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें कुल 2617 उत्तीर्ण हुए। छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 55.64 रहा। वहीं 49.40 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। दूसरी ओर 12वीं की परीक्षा में कुल 2509 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे जिसमें 1519 छात्र-छात्राएं पास हुए। 61.27 फीसदी छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की तो छात्राएं का प्रतिशत 59.60 रहा।
27जिले में आयोजित की गई थी परीक्षा : बोर्डद्वारा परीक्षा का आयोजन 27 जिलों में कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। 10वीं की परीक्षा 2 से 17 दिसंबर और 12वीं की परीक्षा 2 से 23 दिसंबर 2014 तक आयोजित किया गया था।