पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थन दो, मंत्री पद लो : विनय बिहारी

समर्थन दो, मंत्री पद लो : विनय बिहारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीतीश बोले, मांझी को मुख्यमंत्री बनाते समय मेरी मति मारी गई

जदयूके वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने की अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब वही इसका परिमार्जन भी करेंगे।

नीतीश ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर मांझी को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय उस समय साफ मन लिया गया था। उन्होंने कहा कि जब पूरे बिहार के लोगों ने इस निर्णय को गलत बताया तब उन्होंने गलती को मान कर सुधार किया है। जब कोई गलती करता है तो उसका परिमार्जन भी उसी को करना पड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसी संबंध में और कुरेदने पर कहा कि मांझी जब खुद यह कह चुके हैं कि उनकी (नीतीश) मति मारी गई थी तब अब उन्हें क्या कहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने उन्हें काफी सम्मान दिया और एेसी स्थिति में जब राज्य में भाजपा के गेम प्लान के तहत सुशासन की धज्जियां उड़ाई जा रही थी, तब वह मौन रह कर सब कुछ बर्बाद होते नहीं देख सकते थे।

पटना | प्रदेशमें मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए नीतीश और मांझी के बीच खींचतान जारी है। इसी क्रम में सीएम मांझी ने मंगलवार को अपने मंत्रियों के साथ बैठक की और रणनीति को अंतिम रूप दिया। समर्थन के बदले विधायकों को मंत्री पद का ऑफर दिया गया है। यह भी वादा किया गया है कि जो लोग अपने साथ ज्यादा विधायक लाएंगे, उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद दिया जाएगा। उधर, मांझी ने नए सिरे से विभागों का बंटवारा किया है। नीतीश समर्थक 20 मंत्रियों के इस्तीफे से खाली हुए विभागों को अपने आठ मंत्रियों के बीच अतिरिक्त प्रभार के तौर पर बांट दिया है। वहीं, मांझी के पुराने समर्थक मंत्री सरकार बचाने के लिए अपनी कुर्सी दूसरों के लिए छोड़ने को तैयार हो गए हैं। नीतीश समर्थक मंत्रियों का कहना है कि मांझी अपनी सरकार बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगे हुए हैं। मंत्री विनय बिहारी ने कहा, हम सदन में अपना बहुमत साबित कर देंगे। हमारी कई लोगों से बातचीत हुई है। वे सभी आने के लिए तैयार हैं। जो लोग हमें समर्थन देंगे, हम उन्हें मंत्री पद देंगे।’