पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहार को केजरीवाल जैसे की जरूरत : पप्पू यादव

बिहार को केजरीवाल जैसे की जरूरत : पप्पू यादव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | राजदसांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आप की भारी जीत पर कहा कि अरविंद केजरीवाल के जुझारू नेतृत्व और आम जनता की छवि ने उन्हें देश का महानायक बना दिया। बिहार को भी केजरीवाल जैसे महानायक की जरूरत है। उन्होंने लालू प्रसाद और जदयू नेता नीतीश कुमार से सलाह दी कि दि‍ल्ली की तरह बिहार भी घिसी-पिटी राजनीति को स्वीकार्य करने वाला नहीं है। सांप्रदायिकता से कम खतरनाक जातिवाद नहीं है, जिसे आप लोग राजनीति की धुरी बनाए हुए हैं। बिहार की राजनीति के मुद्दे भी बदलने होंगे। तभी सांप्रदायिकता को परास्त किया जा सकता है। पप्पू यादव ने कहा कि 10 लाख की सूट में दमकने वाले मोदी केजरीवाल के मफलर से हार गए। पीएम नरेंद्र मोदी ही कहते थे कि दि‍ल्ली का मूड देश का मूड होता है। मोदी जी अब बताएं कि देश का मूड क्या है?



अब देश का आम आदमी विकास चाहता है। उसकी अपेक्षा सुशासन और ईमानदार प्रशासन है। केजरीवाल ने जनता की आकांक्षाओं का समझा और उसी के अनुरूप काम किया।