पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की हार सिर्फ एक स्पीड ब्रेकर : नंद किशोर

दिल्ली की हार सिर्फ एक स्पीड ब्रेकर : नंद किशोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | भाजपाके वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने दिल्ली में पार्टी की हार को महज एक स्पीड ब्रेकर बताया और कहा कि इसका असर राज्य विधानसभा चुनाव में नहीं पड़ेगा। यादव ने मंगलवार को दिल्ली चुनाव परिणाम पर जदयू और राजद नेताओं के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों दलों को ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये दिल्ली नहीं बिहार है। उन्हें ये याद रखना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल के पास तो 49 दिन के शासन की उपलब्धियां थीं, लेकिन यहां राजद के पास 15 साल और जदयू के पास एक साल के कुशासन का इतिहास है। भाजपा नेता ने कहा कि इन लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन कांग्रेस से आम आदमी के हाथ में हुआ है। वहां पंद्रह साल से कांग्रेस की सरकार थी और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री थीं कि भाजपा की सरकार थी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जदयू और राजद तो कांग्रेस के करीबी हैं और नैतिकता का तकाजा है कि इन्हें कांग्रेस की हार पर अफसोस करना चाहिए था, लेकिन द्वेष की राजनीति करने वाले लोग भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।



उन्होंने कहा कि ये काफी हास्यास्पद है कि किसी विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर अवसरवादी नेता केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं।