पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवाबाजी पसंद नहीं करती जनता : नीतीश

हवाबाजी पसंद नहीं करती जनता : नीतीश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जदयूके वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पर उसके नेता अरविंद केजरीवाल और वहां की जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस जबर्दस्त जीत से पूरे देश में यह संदेश गया है कि हवाबाजी से अब काम नहीं चलेगा बल्कि काम करके दिखाना होगा। नीतीश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली की जनता के मिजाज में इतनी जल्दी परिवर्तन होना और वैसे जगह पर जहां भारतीय जनसंघ की शुरुआत हुई थी तथा जहां संगठन और प्रचार तंत्र इतना मजबूत था, वहां एेसी करारी हार से यह साफ हो गया है कि जनता सिर्फ हवाबाजी पर वोट नहीं करती है बल्कि काम करके दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को नौ माह सत्ता में आए हो गया है, लेकिन जनता की उम्मीद पर वह खरा नहीं उतर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ने सौ दिन के अंदर काला धन लाने का वादा किया था। इसी तरह किसानों और युवाओं के लिए भी कई वादे किए गए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा अबतक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ माह में “लव जिहाद’ और “धर्मांतरण’ के नाम पर समाज को तोड़ने वाली बातें की गई और जाने कैसी-कैसी गालियां दी गई।

भाजपाई समाज को तोड़ने का अभियान चला रहे

नीतीशने कहा कि भाजपा के लोग बिहार में भी नीचे के स्तर पर समाज को तोड़ने वाले अभियान चला रहे हैं। बिहार के लोग भी भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में इसी तरह का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिहार के काफी लोग रहते हैं और उन्होंने एकजुट होकर आप को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय राज्य को विशेष दर्जा देने का भाजपा के लोगों ने जो वादा किया गया था, उसे सत्ता में आने के बाद पूरा नहीं किया। इससे बिहारवासियों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया।

मीिया से रू-ब-रू होते पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू प्रदेश अध्क्षय वशिष्ठ नारायण सिंह।

दिल्ली पूरे देश की

नीतीशकुमार ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी अपने दृष्टि पत्र में कहा कि दिल्ली में मूल निवासियों के लिए विद्यालयों में 85 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, जबकि दिल्ली पूरे देश की है। इसी तरह पूर्वोत्तर के लोगों को प्रवासी भारतीय बताया गया। उन्होंने कहा कि इसके कारण भी लोग भाजपा से काफी नाराज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में भाजपा के प्रचार तंत्र और धन शक्ति के इस्तेमाल का भी जवाब दिया है। एक सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि किरण बेदी गलत जगह चली गई थी और उन्हें भाजपा ने हार का ठीकरा फोड़ने के लिए ही पार्टी में लाया था।