टैंकर दुर्घटनाग्रस्त आवागमन बाधित
छतरपुर . एनएच-98पर तेलाड़ी मोड़ के पास पटना जा रहे केमिकल लदे टैंकर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से रोड पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पाकर एएसआई छोटेलाल पासवान और योगेश चंद्र बोईपाई घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में क्रेन मंगाकर टैंकर को हटाया गया। हालांकि आवागमन सामान्य होने पर करीब तीन घंटे लग गए।