पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक मद से 19 योजनाओं की स्वीकृति

विधायक मद से 19 योजनाओं की स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक योगेंद्र साव के प्रयास से पतरातू प्रखंड क्षेत्र में 19 विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली है। जिस पर यथाशीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि विधायक मद से इस क्षेत्र के लिए कुल 20लाख 91हजार चार सौ रुपए की योजना को स्वीकृति मिली है।

क्षेत्र में जनहित को देखते हुए विधायक योगेन्द्र साव ने लोगों से किए गये वादे के मुताबिक यह कार्य किया। 19 योजनाओं में लबगा बघलता में पुलिया निर्माण, जराद में ईंट सोलिंग पीसीसी पथ, कच्चूदाग, छोटकी सिदवारकला में पीसीसी निर्माण, सांकुल, डीजल कॉलोनी में चबूतरा निर्माण, बरकाकाना में ईंट सोलिंग, सिदवारखुर्द, तेलियातू, घुटूवा, डुडगी, पतरातू में पीसीसी नाला निर्माण, टोकीसूद में सामुदायिक भवन निर्माण, टेरपा, रसदा, टोकीसूद, पतरातू बावनधारा, पुलिया, नाला पीसीसी पथ निर्माण शामिल है।