समीक्षा के बाद आंदोलन स्थगित
अखिल झारखंड श्रमिक संघ के तत्वावधान में दो सितंबर से ठेका मजदूरों का चल रहा अांदोलन स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को अबतक किए गये आंदोलन और प्रबंधन की ओर से की गई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि श्रमिक संघ की ओर से सचिव बिगन महली ने कहा है कि आंदोलन को परिस्थितियों वश स्थगित किया गया है। लेकिन 15 सितंबर को पुन: बैठक की जाएगी। जिसमें आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
मौके पर कहा कि प्रबंधन द्वारा लगातार मजदूरों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सभी ठेका मजदूरों से अपील किया कि 15 सितंबर को स्थानीय फुटबॉल मैदान में एकत्रित हों। ताकि हक और अधिकार के लिए आगे के आंदोलन को और धारदार बनाकर लड़ा जा सके। अध्यक्षता सैनाथ महतो और संचालन बिगन महली ने किया। मौके पर राजीव रंजन, हबीब अंसारी, राजकुमार महतो, पिंटू साव, चरका महतो, संजय रजक, मुंशी महतो, गणेश महतो, नरेश गंझू, रामनाथ पासवान, महावीर महतो, जानकी महतो, प्रमोद सिंह, दिनेश, नरेश महतो, कामेश्वर, करमा, प्रभु महली, तुलसी महतो आदि उपस्थित थे।
बैठक करते ठेका मजदूर।