- Hindi News
- स्वरोजगार से ग्रामीण बनेंगे आत्म निर्भर : नीतू
स्वरोजगार से ग्रामीण बनेंगे आत्म निर्भर : नीतू
ग्राम सोलिया में शनिवार को एनजीओ हर्ष उज्जवल भविष्य स्वरोजगार सेवा संस्थान द्वारा ग्रामीणों के बीच एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण युवक युवतियों को कई प्रकार के स्वरोजगार से जुड़ने संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य प्रशिक्षक नीतू कुमारी ने कहा कि संस्था के द्वारा जो प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे है उससे बेरोजगार युवक युवतियां स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकते हैं। उन्होंने संस्था के उद्देश्यों को विस्तार से बतलाया। युवाओं के लिए कई योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही भारत सरकार की पेंशन योजना के बारे में भी बतलाया। सचिव तुलसी विश्वकर्मा ने भी ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए जागरूक किया। मौके पर संजय शर्मा, परमेश्वर कुमार, दीपक कुमार, प्रहलाद, राजेन्द्र ठाकुर, प्रदीप शर्मा, अनिल कुमार, रीना कुमारी, रीता कुमारी, शबाना परवीन, शांति कुमारी, सुखमती कुमारी, नजमा शहीम, आफरीन शब्बा, जीनत परवीन, नजमा आदि उपस्थित थे।
शिविर के मौके पर संस्था के लोग।