पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुशासन के साथ छात्र आगे बढ़ंे, सफलता मिलेगी : अवधेश

अनुशासन के साथ छात्र आगे बढ़ंे, सफलता मिलेगी : अवधेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडक्षेत्र के उत्क्रमित उवि डाडीडीह में बुधवार को दसवीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। एक सादे समारोह में दसवीं के छात्र जो 16 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा के देने वाले हैं, उन्हें उपहार स्वरूप पेन प्रदान किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर छात्र के जीवन में अनुशासन होना चाहिए। क्योंकि इसके बल पर मंजिल को प्राप्त करने की राह आसान हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से इस बार 139 छात्र दसवीं की परीक्षा में शामिल हो रही है। जबकि पिछली बार 179 छात्रों के मैट्रिक का परिणाम 86 प्रतिशत के साथ बेहतर रहा था। इस बार भी उम्मीद है कि छात्र बेहतर करेंगे। मौके पर शिक्षक बुढ़ान सिंह पिंगुवा, सुखदेव महतो, सुरेश महतो, शिवचरण महतो, सुधीर प्रसाद, कलावती कुमारी, तारामनी एक्का आदि उपस्थित थे।