पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएलओ कोताही बरतंे, तो होगी कार्रवाई : सीओ

बीएलओ कोताही बरतंे, तो होगी कार्रवाई : सीओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | सीओसह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रितेश जायसवाल ने बुधवार को कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पर्ची वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रखंड के सभी बीएलओ को जवाबदेही दी गई है कि घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित करेंगे और पुन: उनके पर्ची को प्राप्त कर पूरी सूचनाओं के साथ अंचल कार्यालय में जमा करेंगे। इस कार्य में जरा भी कोताही बरती गई तो वैसे बीएलओ पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि जो पर्ची दिए जा रहे हैं उनके साथ मतदाताओं का आधार कार्ड का फोटो कॉपी भी अनिवार्य रूप से बीएलओ को लेना है। महिलाओं और पुरूषों का अलग अलग विवरण सूचीबद्ध कर प्राप्त करना है और उसे फिर जमा भी करना है। बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि सभी प्रकार की सूचना रजिस्टर को अद्यतन कर ही कार्यालय में जमा किया जाना है। सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि पर्ची बांटने और यदि त्रुटि है तो उसे वापस लेकर सूचनाओं के साथ 19 फरवरी तक हर हाल में कार्यालय को सुपुर्द करना है।