- Hindi News
- पानी कनेक्शन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ जख्मी
पानी कनेक्शन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ जख्मी
पतरातू | ब्लॉकमोड़ के समीप चचेरे भाईयों के परिजनों में बुधवार की शाम करीब 06:30 बजे जमकर मारपीट हो गई। जिसमें नौ लोग घायल हो गये। पहले पक्ष से शकील खान, सुलताना खातून, सद्दाम खान और शम्मी खान, जबकि दूसरे पक्ष से जुबेर खान, शदाब खान, कौशर खातून, शैमा खातून समेत नौ लोग घायल हुए हैं। पानी कनेक्शन के विवाद में मारपीट की घटना हुई। मारपीट में घायल लोगों को स्थानीय लोगों ने प्रखंड चिकित्सालय पहुंचाया। जहां घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद घायलों में पहले पक्ष से शकील खान और सद्दाम खान, जबकि दूसरे पक्ष से जुबेर खान और कौशर खातून को रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर विवाद के मामले की तहकीकात कर रही है।
क्योंहुई मारपीट : शकीलखान और जुबेर खान दोनों भाई हैं जो एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। पिछले दिनों से पानी की जो पाइप इन दोनों के घरों में गई हुआ है। उसमें पानी का प्रेशर कम रहता है। दोनों ही पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए प्रयासरत थे। इसी बीच जुबेर खान और शकील खान वॉल्ब के पास पानी प्रेशर बढ़ाने को लेकर काम करवाना चाहते थे। इसी बीच दोनों में विवाद हुआ और दोनों परिवारों के लोग एक दूसरे पर हमला कर दिये। जिससे परिवार के लोग घायल हुए हैं।