पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद को सुलटाने पंहुचे सीओ

जमीन विवाद को सुलटाने पंहुचे सीओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनजारीमंदिर स्थित खाली पड़ी जमीन कब्जा को लेकर आर्मी और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को पतरातू सीओ रितेश जयसवाल सहित पदाधिकारी पंहुचे। जहांं पंहुचकर उन्होंने जमीन की नापी की। साथ ही मापदंडों की सूची तैयार कर दोनों पक्षों से जमीन संबंधित दस्तावेज की मांग की। दोनों पक्षों के तरफ से दिए गए दस्तावेज की जांच के लिए अपने साथ लेते चले गए। इस दौरान दोनों पक्षों को वर्तमान में कोई भी निर्माण कार्य नहीं करने का निर्देश दिया। साथ ही जल्द दस्तावेज की जांच कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया। मौके पर कमांडेंट बीएस शर्मा, सीआई अरूण जयसवाल, डीएसपी मंजरूल होदा, अमीन भागीरथ प्रसाद, रवि भूषण ठाकुर, डीटीएमएन पीआरसी डी कुमार एसडीओ दानापुर पटना आर कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।