पतरातू : फैशन मार्ट शॉप का उद्घाटन
पतरातू | पतरातूस्टेशन रोड में शुक्रवार को फैशन मार्ट शॉप का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि व्यवसायी आशिष वर्मा ने फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फैशन के इस युग में इस शॉप के जरिए लोगों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। मौके पर सिकंदर अली, शशीभूषण मिश्रा, गुडु कुमार, बासुदेव पाठक, लीला बाई, आरती देवी, संजू देवी, देव वर्मा, आकाश वर्मा आदि उपस्थित थे।