पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ : रैली में शामिल बच्चे अन्य।

पतरातू | पीटीपीएसके लिटिल हर्ट्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने अपने अंदर छुपे प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी को लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे। बच्चों ने प्रदर्शनी में फुड चेन, जंगली जानवरों के प्रजातियां, पानी के उपयाेग, हवा में प्रदूषण की रोकथाम, पेड़ पौधों की रक्षा, पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित कई आकर्षक मॉडल बनाए साथ ही वहां पहुंचे अभिभावकों को इससे संबंधित जानकारी दी। आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य दीपक कुमार, शिक्षिका रूपा सिन्हा, चिनमय घोष, सोनी कुमार, मंजू देवी, लक्की, अनुपमा कुमारी, हीना कौसर, पानाशीष धारा, नमिता, लालो देवी आदि ने सराहनीय योगदान दिया।