एलआरडीसी ने दुकानों का किया निरीक्षण
मांडू : पीडीएस दुकान का निरीक्षण करते अधिकारी।
पतरातू : पंजियों को देखते बीडीओ।
भास्कर न्यूज | मांडू
उपायुक्तके निर्देश पर एलआरडीसी केके राजहंस ने शुक्रवार को मांडू डीह और चट्टी पंचायत के कई पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों का स्टॉक वितरण रजिस्टर की जांच की। संचालकों से खाताधारियों की संख्या के अलावा दुकान से लाभुकों को मिलने वाली खाद्य सामग्रियों की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में एलआरडीसी राजहंस ने लाभुकों को बुलाकर दुकान संचालक के क्रियाकलापों से भी अवगत हुए। जिसे उन्होंने कलमबद्ध कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने की बात कही। इधर बीडीओ जयकुमार राम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवबचन सिंह, कनीय अभियंता संजय रजक और राजस्व कर्मचारी शिवशरण साहू ने हेसागढ़ा और मांडू के कई पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया।
पतरातू| जिलाप्रखंड के अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सितारा स्वयं सहायता समूह तालाटांड़ रामजी प्रसाद राम उचरिंगा, उर्मिला स्वयं सहायता समूह भुईंया टोला, मानती देवी हेसला, बासू चौरसिया न्यूमार्केट, विमला देवी लबगा, सबिता देवी, सरस्वती महिला मंडल, असलम अंसारी, दीप महिला मंडल, सुशीला देवी, जयनगर सरैयाटोला स्थित पीडीएस दुकानों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, अंत्योदय, अतिरिक्त बीपीएल, केरोसिन तेल के स्टॉक की जांच की। इस दौरान मानती देवी हेसला का दुकान बंद पाया गया। जांच में जिला के एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट मनमोहन प्रसाद, बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, एमओ भीम उरांव शामिल थे।