शिक्षा के महत्व पर सेमिनार का आयोजन
पतरातू | बेसस्कूल ऑफ स्पोकेन इंग्लिश द्वारा शुक्रवार को पीटीपीएस कॉलेज में शिक्षा के महत्व विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए संस्था के डायरेक्टर जेएन प्रसाद ने कहा कि शिक्षा को व्यवहारिक जीवन में लाकर ही असली मकसद को प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता के इस युग में छात्रों की प्रतिभा भी एक बड़ी चुनौती बन गई है। लेकिन ऐसे में वे छात्र ही सफल हो पाते हैं जिनमें प्रतिभा को ज्यादा से ज्यादा निखारने की क्षमता होती है। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन प्रसाद ने भी छात्रों को संबोधित किया। साथ ही छात्रों का हौसला बढ़ाया। मौके पर मुखिया किशोर कुमार महतो, बलजीत सिंह, मो. वारिश खान, प्रो. अवधेश कुमार, प्रो. भास्कर मनुवंश, दिलीप सिंह, गणेश ठाकुर, सुजीत कुमार पटेल समेत भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे।