पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | विधानसभाचुनाव 2014 के मद्देनजर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के वर्किंग हॉल में प्रखंड स्तरीय बीएलओ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी चुनाव को लेकर की जानेवाली तैयारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया का संचालन, मतदान सामग्रियों का उठाव, स्वीप कार्यक्रम आदि विषयों पर चर्चा के बाद बीएलओ को कई टिप्स दिए गये। मौके पर बीएलओ को संबोधित करते हुए बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा किसी वक्त भी आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है।

इसलिए चुनाव से संबंधित मामले को लेकर सभी को तैयार रहना है। दूसरी ओर उपस्थित बीएलओ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदान केन्द्रों को लेकर कई सुझाव भी दिये। जिस पर स्थानीय प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि समीक्षा के उपरांत वैसे केन्द्रों पर पूरी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। मौके पर जीपीएस देवेंद्रनाथ पांडेय, अरूण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार पांडेय समेत भारी संख्या में भी बीएलओ उपस्थित थे।

बीएलओ को संबोधित करते बीडीओ।