पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

शिविर में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. पतरातू

पीटीपीएसके सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के साथ साथ रंगोली, बागवानी, प्रश्नमंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विद्यालय प्रबंध समिति सचिव गुलाब चंद सेठ ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र काफी प्रतिभावान हैं। ऐसे आयोजन से उन्हें आगे बढ़ने का सुअवसर मिलेगा। प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने भी आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर 50 मी दौड़ में प्रथम मोनिका, द्वितीय मनीषा और तृतीय प्रिया यादव रही। गणित दौड़ में प्रथम दीपिका, द्वितीय स्नेहा और तृतीय श्वेता रही। जबकि शिक्षिकाओं के घड़ा रेस में प्रथम रूबि कुमारी, द्वितीय प्रतिमा कुमारी और तृतीय गायत्री कुमारी रही। आयोजन को सफल बनाने में उदय मिश्रा, मनबहाल साहू, सुबोध कुमार डे, ऋषिकेश सिंह, संजय कुमार सिंह, बसंत कुमार, रामचरण राणा, सीताराम, भूषण ने योगदान दिया।